आमेट के आंचलिक स्कूल में मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, हुई प्रतियोगिताएं
छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता में लिया भाग, वक्ताओं ने गांधीजी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों व पदचिह्नों पर चलने का दिया संदेश।
तस्वीर में दिख रही आकृतियों में स्कूली बच्चे अपने पोस्टर प्रदर्शित करते नजर आ रहे हैं।
आमेट। नगर के मारू दरवाजा अंदर स्थित आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा सुथार ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्र संसद अध्यक्ष कौशिक दर्जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आगाज महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर जानवी बागवान, लतीफा आयशा, अप्सरा बानु, हेमलता सालवी, रोहित चंगेरीवाल, अंजली रेगर, राकेश मेवाड़ा, अहमद रज्जा, ट्विंकल खटीक आदि नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालकों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सभी बालक-बालिकाओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के पदचिह्नों पर चलने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा सुथार, सागर बागवान, श्रीमती लक्ष्मी लोहार, श्रीमती मुराद बानु, प्रेरणा कंवर, श्रीमती कांता खटीक, श्रीमती उम्मीशा दायमा, बसंती मेवाड़ा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन श्रीमती मुराद बानु ने किया।