आमेट: राजस्थान ग्रामीण बैंक ने बीमा क्लेम की राशि का चेक सौंपा

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के आश्रित को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

Update: 2026-07-01 10:04 GMT

राजस्थान ग्रामीण बैंक, आमेट शाखा में बैंक अधिकारी और स्थानीय नागरिक लाभार्थी को बीमा क्लेम का चेक सौंपते हुए।

आमेट। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की सार्थकता उस समय सिद्ध हुई, जब राजस्थान ग्रामीण बैंक की आमेट शाखा द्वारा एक बीमित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया गया। बैंक प्रबंधन ने योजना के तहत दातडा निवासी स्व. बेबी कंवर पत्नी शैलेन्द्र सिंह चुण्डावत के आश्रित (नोमिनी) को 2 लाख रुपए की बीमा क्लेम राशि का चेक सौंपा।

इस संवेदनशील अवसर पर बैंक शाखा प्रबन्धक रवि सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम में सहायक अधिकारी सुश्री गायत्री माली, कार्यालय सहायक हरि मोहन मीणा, सुश्री मधू बाकोलिया एवं कार्यालय सहयोगी श्रीमती सुखी देवी उपस्थित रहीं। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के ऊकांर सिंह चुण्डावत और मोहनसिंह सहित अन्य स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बैंक के इस त्वरित और पारदर्शी सहयोग की सराहना की। यह आयोजन सरकारी बीमा योजनाओं के प्रति आमजन के भरोसे को और अधिक सुदृढ़ करता है।

Tags:    

Similar News