आमेट में महावीर इंटरनेशनल ने चलाया पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त अभियान

तुलसी अमृत विद्यापीठ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को रेखांकित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया।

Update: 2026-07-02 11:05 GMT

तस्वीर में आमेट के तुलसी अमृत विद्यापीठ स्कूल परिसर में महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारी, अतिथि और विद्यालय स्टाफ पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के बैनर के पीछे खड़े हैं, जबकि आगे स्कूल यूनिफॉर्म में छात्र और छात्राएं बैठे हुए हैं।

महावीर इंटरनेशनल आमेट द्वारा 52वें स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसी अमृत विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम में "पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता अभियान" आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल योगेश तंबोली ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महावीर इंटरनेशनल आमेट द्वारा सेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्य वक्ता जॉन मेंबर ऑफ डेवलपमेंट वीर नरेंद्र बडोला ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त समाज की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

राजसमंद ज़ोन सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता ने सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने तथा पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर तुलसी अमृत विद्यापीठ के अध्यक्ष एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर वीर अरविंद भरसारिया, संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, जॉन सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता, संस्था मंत्री वीर सतीश सोनी, वीर महेंद्र कुमार बोहरा, ई-चौपाल प्रभारी वीर सुभाष कोठारी, कोषाध्यक्ष वीर ललित छाजेड़, जॉन मेंबर ऑफ डेवलपमेंट वीर नरेंद्र बडोला, संगठन प्रभारी वीर राजेंद्र डांगी, सहसचिव वीर मनीष जैन, वीर पवन कच्छारा तथा विद्यालय स्टाफ से विष्णु भाटी सर और अंकित सिंह भाटी सर सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन तथा कार्यक्रम की जानकारी वीर पवन कच्छारा ने दी। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जनजागरूकता का यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक बदलाव का संदेश देने वाला रहा।

Tags:    

Similar News