21 नवंबर 2026 के 51 जोड़े सामूहिक विवाह की तैयारियां तेज, अहमदाबाद ट्रस्ट ने दिया सहयोग का भरोसा

नाथद्वारा में 21 नवंबर 2026 को होने वाले मालवीय लोहार समाज के 51 जोड़े सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा हुई। अहमदाबाद ट्रस्ट ने सहयोग का भरोसा देते हुए आर्थिक योगदान भी दिया।

Update: 2026-07-07 07:32 GMT

नाथद्वारा में आयोजित बैठक के दौरान सामूहिक विवाह समिति के पदाधिकारियों को चेक सौंपते अहमदाबाद ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कालूलाल जी वडियार और अन्य गणमान्य लोग।

21 नवंबर 2026 को नाथद्वारा में आयोजित होने वाले मालवीय लोहार समाज के 51 जोड़े सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर सामूहिक विवाह समिति कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मालवीय लोहार समाज सेवा ट्रस्ट, अहमदाबाद के अध्यक्ष श्री कालूलाल जी वडियार का आगमन हुआ, जहां समिति अध्यक्ष नारायण ने तिलक और ऊपरना पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक के दौरान सामूहिक विवाह समिति ने अब तक की तैयारियों और कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस पर श्री कालूलाल वडियार ने समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अब तक की सभी तैयारियां पूरी तरह संतोषप्रद और व्यवस्थित हैं। उन्होंने आगामी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

श्री कालूलाल वडियार ने आश्वासन दिया कि अहमदाबाद ट्रस्ट से अब तक 80 प्रतिशत सदस्यों ने सामूहिक विवाह के लिए घोषणा कर दी है तथा शेष सदस्यों से भी शीघ्र घोषणा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद ट्रस्ट इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग करेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री कालूलाल वडियार ने सामूहिक विवाह समिति को भेंट स्वरूप 51,511 रुपये की राशि जमा करवाई। इस अवसर पर सामूहिक विवाह समिति के प्रमुख मार्गदर्शक चतुर्भुज, महामंत्री चुन्नीलाल, कोषाध्यक्ष भगवती लाल, लालबाग फरारा चौखला अध्यक्ष भगवती लाल, सह कोषाध्यक्ष रमेश, रकमगढ़ पारी चौंकला अध्यक्ष मोहनलाल उनवास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सामूहिक विवाह समिति ने सहयोग और सहभागिता के लिए अहमदाबाद ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों पर विश्वास जताया।

Tags:    

Similar News