केलवा में 15 दिनों में 10 वाहन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस की पकड़ से दूर चोर गिरोह

केलवा थाना क्षेत्र में 15 दिनों में 10 वाहन चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Update: 2026-07-07 14:07 GMT

केलवा थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह की लगातार सक्रियता से आमजन में चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में 10 मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। कई मामलों के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो पुलिस और चोरी होने का इंतजार कर रही है, जबकि वाहन चोर गिरोह बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है, जिससे लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में वाहन चोरी की घटनाओं में और इजाफा हो सकता है। उनका मानना है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मोटर वाहन चोर गिरोह की धरपकड़ के लिए तत्काल विशेष टीम गठित की जाए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच क्षेत्रवासियों की नजर अब पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Tags:    

Similar News