तस्वीर में खमनोर में गायत्री नव चेतना केंद्र के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित प्रज्ञापुत्र और प्रबुद्धजन दिखाई दे रहे हैं।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में महाराणा प्रताप सिंह की युद्धस्थली हल्दीघाटी, खमनोर में तहसील स्तरीय गायत्री नव चेतना केंद्र का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। ब्रह्मपुरी खमनोर स्थित मुकेश राही के देवालय आवास उपलब्ध कराने पर केंद्र का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रज्ञापुत्र रामचंद्र पालीवाल, घनश्याम शर्मा, गोवर्धन सिंह झाला सहित ग्राम के धर्मप्रेमी चुन्नीलाल दवे, नवनीत पालीवाल दवे, गीता पालीवाल, दयाल पालीवाल, रेखा पालीवाल, विनोद पालीवाल, रमेश पुरोहित सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम वैदिक यज्ञ और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान गायत्री प्रज्ञा मंडल के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। घनश्याम शर्मा ने गायत्री शक्तिपीठ के निर्देश में कार्यक्रम का संचालन किया। तहसील स्तरीय गायत्री नव चेतना केंद्र का शुभारंभ क्षेत्र में गायत्री परिवार की गतिविधियों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण आयोजन रहा।

Tags: