राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सपराव का गुड़ा में स्वेटर व जूते वितरित
विद्यार्थियों को शीतकालीन राहत के साथ विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपये और नए कक्षा-कक्ष निर्माण की घोषणाएं की गईं।
तस्वीर में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सपराव का गुड़ा में शिक्षक, अतिथि और बच्चे मौजूद हैं।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सपराव का गुड़ा में आयोजित सेवा एवं विद्यार्थी सहयोग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वेटर, जूते-मोजे वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा अधिकारियों, भामाशाहों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपये देने और एक कक्षा-कक्ष निर्माण की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण सिंह जी राव, एसीबीओ आमेट रहे। विशिष्ट अतिथि रतन लाल सालवी, आरपी आमेट तथा अध्यक्षता महावीर प्रसाद बघेरवाल, पीईईओ आईडाणा ने की।
कार्यक्रम में भामाशाह अम्बालाल जी, पिता गोपी लाल, सुथार ताणवाण द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वेटर उपलब्ध करवाए गए। वहीं स्थानीय विद्यालय के शिक्षक विपिन यादव ने 160 विद्यार्थियों के लिए जूते-मोजे उपलब्ध करवाकर शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की आवश्यकताओं में सहयोग किया।
सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए बद्रीलाल जी सालवी, सपराव का गुड़ा ने विद्यालय के विकास के लिए 51,000 रुपये देने की घोषणा की। वहीं गोवर्धन सिंह जी, सपराव का गुड़ा ने विद्यालय में एक कक्षा-कक्ष निर्माण की घोषणा कर शिक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। घोषणाओं पर उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महावीर सिंह राव प्रधानाचार्य बाण्डा, रामलाल जी तेली, गहरी लाल जी, सत्य प्रकाश मीणा प्रधानाचार्य गुगली, कुलदीप जी पारीक प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय आगरिया वाडा, लोकेश कुमार, सुरेन्द्र यादव सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्रामवासियों में नाहर सिंह, मानसिंह, नारायण सिंह, महेन्द्र, गोपाल सिंह, गोवर्धन सिंह (एसएमसी अध्यक्ष), तेज सिंह, बद्री लाल, कालु सिंह एवं चन्दन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विद्यालय स्टाफ की ओर से प्रधानाध्यापक राहुल कुमावत, प्रवीन कुमार, गजानन्द मीणा, जोरावर सिंह राव, विपिन यादव एवं प्रभुलाल सालवी तौफीक आलम ने अतिथियों एवं भामाशाहों का स्वागत करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के लिए किए गए सहयोग के साथ विद्यालय विकास से जुड़ी घोषणाएं भी सामने आईं।