आमेट नगर पालिका कार्यालय में विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों से चर्चा करते हुए।

आमेट। नगर पालिका कार्यालय आमेट में सोमवार को विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने नगरवासियों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित आमजन ने विधायक को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।

विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्तालाप किया और इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।

जनसुनवाई में नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश सरणोत, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू, पार्षद रमण कंसारा, राधेश्याम खटीक, दिनेश लक्षकार, लादू लाल खटीक, माँगी लाल रेबारी, अशोक दक, हरलाल प्रजापत, प्रकाश पालीवाल, अजय देवपुरा आदि जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका कार्मिक एवं आमजन उपस्थित थे।

जनसुनवाई के दौरान नगरवासियों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने के साथ उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Tags: