आमेट: लॉन टेनिस में चयनित अलवीरा बानो का अंजुमन कमेटी ने किया सम्मान
बुद्धाखेड़ा स्कूल की मेधावी छात्रा अलवीरा बानो के जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद अंजुमन कमेटी ने ट्रेनर समेत उन्हें सम्मानित किया।
कपासन दरगाह परिसर के बाहर खड़े होकर तस्वीर खिंचवाते हुए अंजुमन कमेटी के सदस्य और अलवीरा बानो।
कपासन/आमेट। स्थानीय बुद्धाखेड़ा स्कूल की होनहार छात्रा अलवीरा बानो पिता राजू मेवाती का लॉन टेनिस में चयन होने पर स्थानीय आम मुसलमान अंजुमन कमेटी की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अंजुमन कमेटी के सदर अशफाक हुसैन तुरकिया ने अलवीरा बानो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अंजुमन कमेटी प्रवक्ता गुडडू खान ने बताया कि बुद्धाखेड़ा स्कूल की छात्रा अलवीरा के दरगाह के बाहर पहुंचने पर उनके ट्रेनर उज्ज्वल दाधीच का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
ट्रेनर उज्ज्वल दाधीच ने इस गरीब परिवार की मेधावी छात्रा को कठिन परिश्रम और मेहनत के साथ इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए जोरदार तैयारी करवाई। इससे पूर्व अलवीरा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कर्षण स्थान प्राप्त किया था।
अलवीरा बानो के लॉन टेनिस में चयन पर आयोजित स्वागत के अवसर पर अंजुमन सदर एवं पार्षद अशफाक हुसैन, पार्षद रफीक अंसारी, जिला कांग्रेस सचिव मोहम्मद शेर, अंजुमन सेक्रेटरी सैयद असलम अली, मोहम्मद गनी शेख, मुनीर मेवाती, इलियास शेख, अकरम मंसूरी, आशिक अंसारी, मुबारिक मंसूरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।