तस्वीर में केलवा में सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मचारी को सम्मानित करते हुए लोग।

केलवा में सेवा पखवाड़े के तहत सफाई कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान कर स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत माय भारत राजसमंद के निर्देशन में स्वच्छ केलवा हरित केलवा एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल केलवा की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों का श्रीफल भेंट और एकलाई से सम्मान कर अभिनंदन किया गया। उनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांव, कस्बे और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन जिम्मेदारी और मेहनत के साथ स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना योगदान देते हैं।

इस अवसर पर स्वच्छ केलवा हरित केलवा की ओर से आमजन से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया गया। सेवा पखवाड़े के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में माय भारत राजसमंद, स्वच्छ केलवा हरित केलवा एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। सफाई कर्मचारियों ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल, संरक्षक महेंद्र कोठारी, अपेक्स रमेश बोराना, जितेन्द्र महात्मा, विपुल चंदेल, पिंटू माली, रतन, विजेश, राहुल, पुष्पा, मंजू, विमल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Tags: