आमेट में किशन लाल गुर्जर ने संभाला एसीबीईओ द्वितीय पद का कार्यभार, हुआ स्वागत
आमेट में किशन लाल गुर्जर ने एसीबीईओ द्वितीय पद संभाला, शिक्षकों ने स्वागत किया और विभागीय आदेश के तहत कार्यभार ग्रहण किया।
आमेट ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवनियुक्त एसीबीईओ किशन लाल गुर्जर का पदभार ग्रहण करने के दौरान शिक्षकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।
आमेट में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (एसीबीईओ) द्वितीय पद पर किशन लाल गुर्जर ने कार्य ग्रहण किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव के सानिध्य में उन्हें पदभार ग्रहण करवाया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त सीबीईओ नरेंद्र सिंह चुण्डावत, सीबीईओ नारायण सिंह राव, एसीबीईओ राम अवतार मीणा, खाखरमाला प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक, यूसीईओ प्रकाश चन्द्र प्रजापत, राउमावि पीपली अहिरान उप प्राचार्य कुसुम सालवी, एडीपीसी कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी बंशी लाल गुर्जर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चुण्डावत, शिक्षक संघ राष्ट्रीय आमेट के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, सद्दीक मोहम्मद, हरिओम सिंह चुण्डावत, राजसमंद शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर सिंह कुम्पावत, रामेश्वर लाल गुर्जर, गजेन्द्र वर्मा, विनोद कुमार शर्मा, प्राध्यापक किशन लाल गुर्जर, गणेश लाल गुर्जर, मदन लाल गुर्जर, प्रकाश चन्द्र गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, श्याम लाल कुमावत, किशन लाल जाट, कुलदीप पारीक, किशन जाट, गौरीशंकर पारीक, रतन जाट, किशन लाल कुमावत, पंकज टेलर, कमलेश सालवी, नरेंद्र सिंह राव, कमलेश शर्मा और प्रकाश चन्द्र रेगर सहित शिक्षकों ने एसीबीईओ किशन लाल गुर्जर का तिलक, ईकलाई और साफा पहनाकर स्वागत किया।
सीबीईओ नारायण सिंह राव ने बताया कि नवनियुक्त एसीबीईओ द्वितीय किशन लाल गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपली अहिरान में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत थे। विभागीय आदेशानुसार उन्होंने आमेट मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एसीबीईओ द्वितीय पद पर कार्य ग्रहण किया।
नए पदभार के साथ किशन लाल गुर्जर की नियुक्ति से आमेट मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक कार्यों को नई जिम्मेदारी मिली है।