राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या में 7 एवं 8 अगस्त 2026 को 13वीं संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान दौड़, लंबी कूद, एथलेटिक्स, लोक नृत्य, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपनी खेल क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय परिवार ने जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं भामाशाहों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या के प्रधानाध्यापक, समस्त स्टाफ तथा ग्रामवासियों एवं भामाशाहों के सहयोग से किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है। इसी उद्देश्य के साथ आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता संकुल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी।

Tags: