राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर बनाई मानव श्रृंखला
प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर और मानव श्रृंखला बनाकर राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन किया.
प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर राहुल गांधी के साथ पुलिस के कथित रवैये के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांधकर और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी.
प्रतापगढ़ में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन के दौरान पुलिस के कथित रवैये के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर और मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी जताते हुए राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की गई।
नगर अध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक रामलाल मीणा और जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी चौराहे पर एकत्र हुए। सभी ने हाथों पर काली पट्टी बांधी और मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के साथ पुलिस के व्यवहार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी के विरोध में जिले के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध जताया। गांधी चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष भगतराम पाटीदार सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य समर्थक मौजूद रहे। राहुल गांधी के साथ पुलिस के कथित रवैये के विरोध में किया गया यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता के साथ शांतिपूर्ण विरोध के रूप में सामने आया।