तस्वीर में छोटीसादड़ी के श्री भंवरमाता मंदिर ट्रस्ट के सदस्य और पदाधिकारी मंदिर के फर्श पर बैठकर दानपात्र से निकली राशि और सिक्कों की गिनती करते हुए नजर आ रहे हैं.   

छोटीसादड़ी। श्री भंवरमाता दर्शनीय स्थल विकास एवं सेवा ट्रस्ट की बैठक में मंदिर के दानपात्र को खोला गया, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित 61 हजार 527 रुपए की राशि प्राप्त हुई। बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

ट्रस्ट मंत्री प्रहलादराय साहू ने बताया कि बैठक में आगामी आश्विन नवरात्रि महोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर, रविवार से पूर्व की परंपरा के अनुसार धूमधाम एवं विधि-विधान से मनाने का निर्णय लिया गया। नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन दुर्गा पाठ एवं विशेष पूजन के लिए दो विद्वान पंडितों की व्यवस्था की जाएगी।

धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए पंडित शिवशंकर शर्मा ज्योतिषाचार्य, चित्ताखेड़ा तथा आचार्य पंडित घनश्याम चल्दू, मध्यप्रदेश की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में मंदिर के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र स्वर्णकार, मंत्री प्रहलादराय साहू, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सहमंत्री राजेन्द्र माली, ट्रस्टी प्रेमशंकर शर्मा व रामसिंह सोनी सहित आमंत्रित सदस्य सुरेशचन्द्र गुजराती, रतनसिंह राजपूत, कृष्ण स्वर्णकार एवं मंदिर पुजारी फतहलाल मीणा उपस्थित रहे।

Tags: