तस्वीर में एम्बुलेंस के अंदर सर्जिकल मास्क पहने दो व्यक्ति कपड़े को संभालते हुए दिख रहे हैं।   

प्रतापगढ़ के अचलपुर में सोमवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शौचालय के पास भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ ने भ्रूण पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार भ्रूण को जानवरों ने भी नुकसान पहुंचाया था।

सूचना मिलने पर सुहागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। सहायक पुलिस उप निरीक्षक पूनमचंद ने बताया कि प्रधानाचार्य से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से भ्रूण को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल भ्रूण को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस स्कूल परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

Tags: