रायपुर: छोटी दीपावली पर विधायक शोभा चौहान ने व्यापारियों से की मुलाकात
सोजत विधायक शोभा चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष मदनलाल बागड़ी ने रायपुर बाजार पहुंचकर व्यापारियों व आमजन को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
छोटी दीपावली पर सोजत विधायक शोभा चौहान ने रायपुर मुख्य बाजार में व्यापारियों से भेंट की।
रायपुर। छोटी दीपावली के अवसर पर सोजत विधायक शोभा चौहान एवं रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष मदनलाल बागड़ी ने रायपुर के मुख्य बाजार में पहुंचकर व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने लोगों के बीच पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे की कामना की।
इस दौरान विधायक शोभा चौहान और नगर पालिका अध्यक्ष मदनलाल बागड़ी ने बाजार में व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। उनके साथ नगर पालिका पार्षद अशोक नायक, राकेश वैष्णव, गोपाल सिंह, सुरेश मेवाड़ा एवं चेनाराम बागड़ी सहित समाजसेवी धर्मीचंद पालडिया और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
छोटी दीपावली के मौके पर मुख्य बाजार में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच लोगों से मेल-मिलाप और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। बाजार में त्योहार का उत्साह देखने को मिला और जनप्रतिनिधियों ने व्यापारियों तथा आमजन के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।