तस्वीर में जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान ब्यावर की तीन पंचायत समितियों के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया जा रहा है।

ब्यावर में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के मतदान की तैयारियों के तहत शुक्रवार, 06 नवंबर को तीन पंचायत समितियों की ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रक्रिया के दौरान कुल 360 मतदान बूथों के लिए बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट का आवंटन किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर की ओर से आयोजित पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण में जिले की मसूदा, रायपुर और बदनौर पंचायत समितियों में मतदान होना है। इसके लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि तीनों पंचायत समितियों के कुल 360 मतदान बूथों के लिए 1043 बैलेट यूनिट एवं 524 कंट्रोल यूनिट आवंटित की गई हैं।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा, तहसीलदार रायपुर नरेंद्र बापेड़िया और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: