मुंबई के अंधेरी में शिवजी फ्रेंड्स ग्रुप का दीपावली मिलन, 17 सदस्य हुए शामिल
| द मिलेनियम क्लब में आयोजित समारोह में बृजमोहन अग्रवाल, महेश बंसीधर अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
By : Pratahkal Bureau
शिवजी फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्य अंधेरी पश्चिम में दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान
मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित द मिलेनियम क्लब में शिवजी फ्रेंड्स ग्रुप का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल, महेश बंसीधर अग्रवाल, शिवजी अग्रवाल समेत ग्रुप के 17 सदस्य मौजूद रहे।
समारोह में डालचंद गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल और धर्मेश गोयल शामिल हुए। इनके अलावा राकेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नरेंद्र पोद्दार और ललित सोधानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रवीण गुप्ता, नंदकिशोर अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल और वरुण अग्रवाल ने भी शिरकत की।