मुंबई में साध्वी निर्वाणश्री के सान्निध्य में मनाया गया जीवन विज्ञान दिवस
| समारोह में अणुव्रत के आदर्शों, आचार्य महाप्रज्ञ के विचारों और जीवन में सद्भाव व सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर अणुविभा पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।
मुंबई में जीवन विज्ञान दिवस समारोह में साध्वीगण, अणुविभा पदाधिकारी व समाजजन एकत्रित हुए।
मुंबई में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण की विदुषी सुशिष्या साध्वी निर्वाणश्री ठाणा-6 के पावन सान्निध्य में ‘जीवन विज्ञान दिवस’ गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अणुव्रत के आदर्शों, जीवन में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में साधु-साध्वियों, अणुविभा के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
श्रावकों को संबोधित करते हुए विदुषी साध्वी निर्वाणश्री ने कहा कि आचार्य तुलसी ने अणुव्रत के रूप में युगधर्म प्रदान किया। आचार्य महाप्रज्ञ की ऊर्जा का स्पर्श पाकर यह आंदोलन जन-जन तक पहुंचता रहा। वर्तमान आचार्यवर ने अणुव्रत के आदर्शों को जनभोग्य बनाया है। उन्होंने कहा कि सद्भाव, शक्ति और ऊर्जा से जीवन का सर्वांगीण स्वरूप निखरता है। मानवता का मंगल करने वाला अणुव्रत सभी के लिए मंगलकारी है।
प्रखर वक्ता साध्वी योगक्षेमप्रभा ने अपने संयोजकीय वक्तव्य में कहा कि आज ही के दिन गुरुदेव तुलसी ने तेरापंथ के नए भविष्य की नींव रखी थी। उन्होंने अपने सुयोग्य शिष्य मुनि नथमल को ‘महाप्रज्ञ’ अलंकरण प्रदान कर उनकी संभावनाओं को मूर्त रूप दिया था।
अणुविभा के प्रमुख न्यासी चाँदरतन दुगड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मुंबई की धरा पर उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर साध्वी मुदितप्रभा, साध्वी लावण्यप्रभा, साध्वी कुन्दनप्रभा और साध्वी मधुरप्रभा ने आचार्य महाप्रज्ञ के प्रति संगीतमय श्रद्धा अर्पित की।
अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन दुगड़ ने ओजस्वी वक्तव्य दिया। वहीं, अणुविभा के न्यासी सुमतिचंद गोठी और अणुविभा के पूर्व अध्यक्ष अविनाश नाहर ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ santakung से अणुव्रत समिति के सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीत के संगान के साथ हुआ। चेम्बूर तेममं ने भी गीत प्रस्तुत किया।
समिति के अध्यक्ष रमेश सोनी, मंत्री गणपत सोनी, अणुविभा कोषाध्यक्ष विनोद कोठारी, उपाध्यक्ष मनोज सिंघवी, ख्यालीलाल तातेड़, सुरेन्द्र कोठारी और लक्ष्मण कोठारी सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ. साध्वी योगक्षेमप्रभा ने किया।
समारोह में अमृतवाणी के अध्यक्ष मदनचंद्र गोठी, आ. त्रिशु समाधिस्थल सिरियारी के अध्यक्ष निर्मल श्रीश्रीमाल, मुंबई सभा के मंत्री गौतम डांगी, रिंकू बाफना, रोशन मेहता, राजकुमार चपलोत, राजू मेहता, रमेश धोका, भगवतीलाल धाकड़ और संदीप कोठारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अणुव्रत के आदर्शों, आचार्य महाप्रज्ञ के विचारों और जीवन में सद्भाव एवं ऊर्जा के महत्व को केंद्र में रखकर आयोजित यह समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।