समुद्रपुर में खेत के बीच बैनर के साथ खड़े किसान और कृषि विशेषज्ञ।

समुद्रपुर। बावापुर के हनुमान मंदिर परिसर में आत्मा अंतर्गत किसान गोष्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। तालुका कृषि अधिकारी, समुद्रपुर के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में खरीफ हंगामे की कपास और तुअर फसल में कीट व रोग प्रबंधन तथा रबी हंगामे की पूर्व तैयारी को लेकर किसानों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बावापुर के शेतीनिष्ठ पुरस्कार प्राप्त किसान दिपक बरडे ने की।

कृषि विज्ञान केंद्र सेलसुरा के कीटशास्त्रज्ञ डॉ. निलेश वजीरे ने खरीफ हंगामे की कपास और तुअर फसल में कीट व रोग प्रबंधन, चना फसल में मर रोग प्रबंधन तथा बीज प्रक्रिया के विषय में मार्गदर्शन किया। कृषि विज्ञान केंद्र सेलसुरा की एग्रोनॉमिस्ट डॉ. भारती तिजारे ने चना, गेहूं और अलसी की खेती की तकनीक, उर्वरक प्रबंधन तथा सिंचाई के संबंध में जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र सेलसुरा के पशुसंवर्धन एवं दुग्ध व्यवसाय विशेषज्ञ डॉ. सचीन मुळे ने बकरी पालन और दुग्ध व्यवसाय की जानकारी दी। गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा धुमाळ ने महिला किसानों को पोषण बाग में विभिन्न औषधीय पौधों तथा परसबाग की जानकारी देते हुए इनके महत्व के बारे में बताया।

कृषि विज्ञान केंद्र सेलसुरा के कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. पवार ने चौड़ी सरी-वरंबा पद्धति से फसल की खेती, ड्रोन के माध्यम से फसल पर छिड़काव तथा विभिन्न कृषि औजारों के संबंध में जानकारी दी। विस्तार विशेषज्ञ डॉ. अंकिता अंगाइतकर ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित चना और गेहूं की विभिन्न किस्मों के साथ ट्राइकोग्रामा, जीवाणु संघ और ट्राइकोडर्मा के बारे में मार्गदर्शन किया।

देरडा के कृषि सेवक व्हि. एस. मंगळे ने महिला किसान प्रमाणपत्र अभियान तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रास्ताविक आर. पी. चांदेवार, तालुका प्रौद्योगिकी प्रबंधक, समुद्रपुर ने किया, जबकि सूत्रसंचालन एस. सी. हिवसे, सहायक प्रौद्योगिकी प्रबंधक, समुद्रपुर ने किया।

प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान कपास और तुअर फसल का निरीक्षण कर कीट एवं रोग के संबंध में किसानों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत भोयर, रविंद्र भगत, प्रमोद काकडे, गणेश कोंबे और प्रिया थुल ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम में बावापुर और देरडा गांव के किसान बंधु तथा महिला किसान उपस्थित रहीं।

Tags: