तस्वीर में अमोल केशव माथनकर दिखाई दे रहे हैं, जो अमरावती जिले के मोर्शी तहसील के अंबाडा गांव के निवासी हैं.

अमरावती जिले की मोर्शी तहसील के अंबाडा गांव में 17 सितंबर से लापता 30 वर्षीय युवक अमोल केशव माथनकर की लाश गांव के समीप खेत के कुएं में मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। युवक की तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। 20 सितंबर को अचानक खेत के कुएं में उसका शव मिला।

जानकारी के अनुसार अमोल केशव माथनकर 17 सितंबर से लापता था। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा आसपास के परिसर में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 20 सितंबर को गांव के समीप स्थित खेत के कुएं में लापता युवक की लाश दिखाई दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मोर्शी पुलिस स्टेशन के थानेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और ग्रामीणों की मदद से मृतक का शव कुएं से बाहर निकाला।

पुलिस ने घटनास्थल पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का संदेह जताया जा रहा है। मामले की आगे की जांच मोर्शी पुलिस स्टेशन के थाना निरीक्षक राहुल आठवले के नेतृत्व में मोर्शी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags: