कटनी-दमोह रीठी मार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, हादसे का मंडरा रहा खतरा
कटनी-दमोह मुख्य मार्ग के मोहास में सड़क पर सैकड़ों मवेशियों के जमावड़े से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ी, हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
Update: 2026-08-25 10:21 GMT
कटनी-दमोह मुख्य मार्ग के मोहास में इन दिनों सैकड़ों की संख्या में मवेशियों के झुंड सड़क पर बैठे नजर आ रहे हैं। सड़क पर मवेशियों के जमा रहने से मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिनमें यात्री बसें भी शामिल हैं। सड़क पर अचानक मवेशियों के आ जाने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि इससे यातायात सुचारु रखने के साथ संभावित सड़क हादसों को रोका जा सकेगा।