भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोबाइल और फाइबर इंटरनेट के कई नए प्लान जारी किए हैं। BSNL का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक तक विश्वसनीय, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाएं पहुंचाना है। कंपनी स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने के साथ Digital India, आत्मनिर्भर भारत एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।

कोटा BA के प्रधान महाप्रबंधक श्री गोविन्द सिंघल ने बताया कि BSNL की प्राथमिकता केवल लाभ कमाना नहीं, बल्कि देश के हर कोने तक दूरसंचार सेवाएं पहुंचाना और समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं कम आय वाले लोगों को भी किफायती एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराना है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी BSNL ने मोबाइल व फाइबर इंटरनेट प्लान जारी किए हैं। इसके साथ ही BSNL ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को BharatNet Udhyami (BNU) के रूप में जुड़कर डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार में भागीदारी करने और आय अर्जित करने का अवसर भी दे रहा है। युवा BNU Partner बनकर अपने क्षेत्र में BharatNet के माध्यम से हाई-स्पीड इंटरनेट एवं FTTH कनेक्शन उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकते हैं और इसके साथ अपनी आय का स्रोत विकसित कर सकते हैं।

BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मात्र 1 रुपये में मोबाइल Freedom 2.0 विशेष प्रमोशनल ऑफर शुरू किया है। यह ऑफर 12.09.2026 तक लागू है। इस प्लान के अंतर्गत 1 रुपये में Free SIM उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें 1 GB Data प्रतिदिन, 100 SMS प्रतिदिन, Unlimited Calling तथा 24 दिनों की वैधता जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

इसके अलावा BSNL ने मोबाइल प्लान 2399 भी जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी इस 2399 रुपये के प्लान में 2 GB Data प्रतिदिन, 100 SMS प्रतिदिन और Unlimited Calling की सुविधा मिलेगी। इसकी वैधता 365 दिन के स्थान पर 47 दिन अधिक यानी 412 दिनों की होगी। यह प्लान 12.09.2026 तक लागू है। BSNL के अनुसार यह मोबाइल इंडस्ट्री का सबसे सस्ता प्लान है।

ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भारतनेट रूरल प्लान 259 रुपये प्रतिमाह भी उपलब्ध कराया गया है। प्रधान महाप्रबंधक श्री गोविन्द सिंघल ने बताया कि अमेंडेड भारत नेट योजना के तहत ग्रामीण उपभोक्ता केवल ₹259+ GST प्रतिमाह की किफायती योजना में BSNL FTTH ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे। इस प्लान में इंस्टालेशन फ्री है और ONT modem का उपयोग भी तब तक मुफ्त है, जब तक उपभोक्ता प्लान का उपयोग करेंगे।

यह सेवा विद्यार्थियों की ऑनलाइन शिक्षा, ईमित्र, ई-गवर्नेंस सेवाओं, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन व्यवसाय, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अन्य दैनिक डिजिटल आवश्यकताओं जैसे इंटरनेट कॉलिंग और खेती-किसानी से संबंधित ऑनलाइन जानकारी के लिए उपयोगी होगी।

BSNL ने स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए भी BNU Partner के रूप में जुड़ने का अवसर उपलब्ध कराया है। जिन युवाओं के पास ITI अथवा तकनीकी ज्ञान है, वे BSNL BNU पार्टनर बनकर अपने क्षेत्र में FTTH सेवाओं का संचालन कर सकते हैं। इसके माध्यम से वे नियमित आय अर्जित करने के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार उपलब्ध सहायता एवं सब्सिडी का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

BSNL ने Bharat Fibre के ग्राहकों के लिए Fiber Super Plus OTT Plan 1,199 रुपये प्रति माह में पेश किया है। Independence Day promotional offer के तहत इसमें 88 रुपये प्रति माह की छूट के बाद यह प्लान 1111 रुपये प्रतिमाह में उपलब्ध कराया जाएगा, जो पहले छह महीनों के लिए उपलब्ध है।

तकनीकी feasibility के अनुसार इस प्लान में 5000 GB डेटा तक 200 Mbps तक की download speed मिलेगी। इसके बाद 10 Mbps speed के साथ unlimited plan जारी रहेगा। योजना में विभिन्न लोकप्रिय OTT सेवाएं शामिल हैं। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 24 घंटे Unlimited Local एवं STD Calling की सुविधा भी उपलब्ध है।

श्री गोविन्द सिंघल ने कहा कि स्वदेशी तकनीक, Digital India, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण BSNL की कार्यप्रणाली के प्रमुख आधार हैं। BSNL का लक्ष्य है—“देश के हर कोने तक नेटवर्क और समाज के हर वर्ग तक कनेक्टिविटी।”

BSNL द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं के विस्तार, BharatNet के माध्यम से ग्राम पंचायतों को कनेक्टिविटी प्रदान करने तथा ग्राहकों को बेहतर डिजिटल अनुभव उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न नई योजनाएं एवं आकर्षक ऑफर शुरू किए जा रहे हैं।

BSNL का उद्देश्य केवल दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को Digital India की मुख्यधारा से जोड़ना है। BharatNet एवं Bharat Fibre के माध्यम से डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार करते हुए BSNL स्वदेशी तकनीक, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान जारी रखेगा।

दुर्गम, पहाड़ी और बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों के लिए BSNL ने सेटेलाइट फोन सर्विस भी जारी की है। BSNL की उक्त सुविधाओं के लिए टोल फ्री नंबर 1800444 पर फोन से या WhatsApp के माध्यम से बुकिंग की जा सकती है।

AGM(A/H/L), O/o PGM BA Kota की ओर से जारी जानकारी के अनुसार BSNL के इन प्लान और सेवाओं के माध्यम से मोबाइल, FTTH, BharatNet और सेटेलाइट फोन कनेक्टिविटी से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Tags: