तस्वीर में कोटा के तलवंडी में आयोजित सावन महोत्सव के दौरान पारंपरिक लहरिया और रंग-बिरंगे परिधानों में एकत्रित महिलाएं नजर आ रही हैं।

‘शक्ति’ नायक समाज महिला संगठन, कोटा की ओर से तलवंडी में पहला सावन महोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोटा के साथ बारां, बूंदी और झालावाड़ से आईं करीब 70 महिलाओं ने भाग लिया। पारंपरिक लहरिया परिधान और आकर्षक श्रृंगार में महिलाओं ने सावन की उमंग को जीवंत कर दिया।

सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन से जुड़े गीतों, हिंदी एवं राजस्थानी लोकगीतों तथा बॉलीवुड गीतों पर जमकर नृत्य किया। इसके साथ ही सावन और श्रृंगार से जुड़े सवाल-जवाब तथा पहेलियों के विभिन्न राउंड आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में संतोष नायक ने ‘तीज क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया। आरती नायक ने द्वितीय तथा अनिता नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संगठन की अध्यक्ष वंदना नायक ने बताया कि सावन महोत्सव का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक परंपराओं और महिला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया परिधानों में शामिल होकर सावन की संस्कृति और राजस्थान की लोक परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निशा नायक, चंद्रकांता नायक, पाना जी नायक, इंद्रा नायक, सुनिता नायक, ऊषा नायक, गीता नायक, अनीता नायक, मीनाक्षी नायक, संतराज नायक, सरजू नायक, उमा नायक, लक्ष्मी नायक (बारां) सहित संगठन की सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सावन महोत्सव के माध्यम से महिलाओं ने सांस्कृतिक परंपराओं, आपसी मेलजोल और प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान किया, वहीं प्रतियोगिता में संतोष नायक के ‘तीज क्वीन’ बनने से आयोजन का विशेष आकर्षण सामने आया।

Tags: