तस्वीर में तिलक स्कूल, महावीर नगर विस्तार के सभागार में आयोजित गुर्जर गौड़ महासभा की बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।

अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कुंज बिहारी गौतम की अध्यक्षता में प्रदेश, संभाग और जिला पदाधिकारियों की विशेष बैठक तिलक स्कूल, महावीर नगर विस्तार के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में 6 सितम्बर को जोधपुर में होने वाले अखिल भारतीय महाधिवेशन में कोटा से अधिक से अधिक समाज बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

संभागीय अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गौतम ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. बद्री प्रसाद गौतम ने जोधपुर महाधिवेशन में कोटा से समाज बंधुओं को ले जाने की योजना और बैठक के विशेष एजेण्डे पर चर्चा की। चर्चा के बाद तय किया गया कि कोटा से समाज बंधु 5 सितम्बर को रात्रि 8 बजे बसों के माध्यम से महर्षि गौतम सामुदायिक छात्रावास भूखण्ड, श्रीनाथपुरम, कोटा से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

संभागीय अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गौतम ने कोटा संभाग के सभी समाज बंधुओं से जोधपुर महाधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक के दौरान कथा वाचक पंडित रवि गौतम का सम्मान भी किया गया। उनकी कथा 7 सितम्बर से शुरू हो रही है। इस अवसर पर अधिक से अधिक समाज बंधुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होने की अपील की गई।

बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. बद्री प्रसाद गौतम, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. आर.सी. गौतम, प्रांतीय पदाधिकारी हरिओम गौतम, संभागीय अध्यक्ष गिरिराज गौतम और जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने अपने विचार रखे।

इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री बी.एम. पंचोली, कार्यकारी युवा अध्यक्ष हर्षित गौतम, संभाग युवा प्रभारी विजय गौतम, जिला युवा अध्यक्ष प्यारे लाल, जिला महामंत्री अरुण गौतम, संभाग महामंत्री सत्य प्रकाश, शहर अध्यक्ष संजय गौतम, शहर महामंत्री विमल शर्मा और जिला प्रवक्ता राजेश गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जोधपुर महाधिवेशन के लिए कोटा से समाज बंधुओं की सामूहिक भागीदारी की योजना तय होने के साथ आगामी कार्यक्रमों में समाज की सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।

Tags: