मनोज दुबे ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद त्रिपाठी के निधन पर जताया गहरा शोक
कोटा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर पूर्व कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ने गहरा शोक जताया। उन्होंने त्रिपाठी के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
तस्वीर में कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता प्रमोद त्रिपाठी नजर आ रहे हैं।
कोटा, 16 अगस्त। कोटा शहर एवं देहात कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दुबे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मनोज दुबे ने कहा कि प्रमोद त्रिपाठी का निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और समाज की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रमोद त्रिपाठी ने आजीवन तन-मन-धन से कांग्रेस पार्टी एवं आमजन की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
मनोज दुबे ने कहा कि प्रमोद त्रिपाठी कांग्रेस के अत्यंत वरिष्ठ, समर्पित और निष्ठावान नेता थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सादगी, सौम्यता और मूल्यों पर आधारित राजनीति का आदर्श प्रस्तुत किया। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, विनम्रता और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व ने उन्हें सभी के बीच विशिष्ट सम्मान दिलाया।
उन्होंने कहा कि प्रमोद त्रिपाठी ने अपने जनसेवा के कार्यों, जन आंदोलन एवं जनहित में वर्षों तक समाज की सेवा की मिसाल कायम की।
मनोज दुबे ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी शोक संवेदनाएं समस्त परिवारजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।