एमएनआईटी एल्युमिनी एसोसिएशन कोटा चैप्टर का स्नेह मिलन, खेलों के साथ यादगार बना साथ
एमएनआईटी एल्युमिनी एसोसिएशन कोटा चैप्टर के स्नेह मिलन में सदस्यों ने पुरानी यादें साझा कीं और मनोरंजक खेलों में उत्साह से भाग लिया।
कोटा के केशवरायपाटन रोड स्थित रिसोर्ट में एमएनआईटी एल्युमिनी एसोसिएशन के स्नेह मिलन समारोह के दौरान मौजूद सदस्य।
कोटा, 26 अगस्त। मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) एल्युमिनी एसोसिएशन कोटा चेप्टर की ओर से केशवरायपाटन रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में पुरानी यादें साझा करने के साथ सदस्यों के बीच आपसी आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर मिला।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के पूर्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुरेश कुमार बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। महासचिव महेन्द्र कुमार जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
समारोह के दौरान हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सदस्यों ने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान समारोह का माहौल हंसी-खुशी और उत्साह से सराबोर रहा।
समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आई.एस. मण्डलोई, महासचिव महेन्द्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार बैरवा, गोविन्द राठी, पुरुषोत्तम गुप्ता, नरेश जैन, पीआर मीणा, एचपी मीणा, बीएल माली, एमएल कोठारी, बीएस गुप्ता, धीरेन्द्र सैनी, बीएल सैनी, पीके अग्रवाल, आरके मेहरा, विक्रम सिंह, एसबी गुप्ता, दिनेश मेहरा, डीके सैनी, भुवनेश लाहौटी और दिनेश निमेष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समारोह में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और साझा की गई पुरानी यादों ने स्नेह मिलन को यादगार बनाया।