तस्वीर में एमएनआईटी एल्युमिनी एसोसिएशन कोटा चैप्टर के स्नेह मिलन समारोह में केशवरायपाटन रोड स्थित रिसोर्ट में मौजूद सदस्य और उनके परिजन नजर आ रहे हैं।

मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) एल्युमिनी एसोसिएशन कोटा चैप्टर का स्नेह मिलन समारोह केशवरायपाटन रोड स्थित एक रिसोर्ट में उत्साह और आत्मीयता के साथ आयोजित हुआ। समारोह में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरानी यादों को साझा करते हुए आपसी संबंधों को और मजबूत किया।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के पूर्व अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुरेश कुमार बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। महासचिव महेन्द्र कुमार जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

समारोह के दौरान हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सदस्यों ने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के दौरान पूरा माहौल हंसी-खुशी और उत्साह से सराबोर रहा। सदस्यों ने आपसी मेलजोल के साथ समारोह का आनंद लिया और पुरानी स्मृतियों को साझा किया।

समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आई.एस. मण्डलोई, महासचिव महेन्द्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार बैरवा, गोविन्द राठी, पुरुषोत्तम गुप्ता, नरेश जैन, पीआर मीणा, एचपी मीणा, बीएल माली, एमएल कोठारी, बीएस गुप्ता, धीरेन्द्र सैनी, बीएल सैनी, पीके अग्रवाल, आरके मेहरा, विक्रम सिंह, एसबी गुप्ता, दिनेश मेहरा, डीके सैनी, भुवनेश लाहौटी और दिनेश निमेष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

स्नेह मिलन समारोह ने सदस्यों को साथ बैठने, पुरानी यादें ताजा करने और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से आपसी आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर दिया।

Tags: