तस्वीर में बाएं से गणपतलाल शर्मा और बालचंद गर्ग नजर आ रहे हैं, जिन्हें लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान की नई कार्यसमिति में क्रमशः कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष देवराज बोहरा ने संघ की नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। नई कार्यसमिति में कोटा के गणपतलाल शर्मा को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष तथा बालचंद गर्ग को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों के बाद लोकतंत्र रक्षा मंच के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हनुमान शर्मा, रमेश गोचर, सत्यनारायण चौरसिया, महेंद्र गुप्ता, दामोदर दयाल गुप्ता, हर्ष जैन और रमेश चंद शर्मा ने गणपतलाल शर्मा एवं बालचंद गर्ग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष देवराज बोहरा का नई कार्यसमिति की घोषणा के लिए आभार भी व्यक्त किया।

Tags: