कोटा में सनाढ्य ब्राह्मण सभा का दीपावली स्नेह मिलन व शपथ ग्रहण समारोह
महावीर नगर स्थित सनाढ्य भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में विधायक संदीप शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, जहां भजन संध्या और महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।
कोटा में सनाढ्य ब्राह्मण सभा समिति की ओर से आज दीपावली स्नेह मिलन एवं नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। महावीर नगर तृतीय स्थित समिति के इस आयोजन में समाजबंधु परिवार सहित शामिल होंगे। समारोह में दक्षिण कोटा विधायक संदीप शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता सहित कई गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे।
समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश टंकारिया ने बताया कि रविवार को महावीर नगर प्रथम स्थित सनाढ्य भवन में आयोजित होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण कोटा विधायक संदीप शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में बूंदी नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, कोटा शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा, अखिल राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. गोविन्द शर्मा तथा राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अरविंद कौशल शामिल होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे भजन संध्या के साथ होगा। इसके बाद शाम 7 बजे नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, शाम 7:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन शुरू होगा, जो समाजबंधुओं के आगमन तक जारी रहेगा।
अध्यक्ष ओमप्रकाश टंकारिया ने बताया कि समारोह की तैयारियों को लेकर समिति की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समाज के सभी सदस्यों तक निमंत्रण पत्र पहुंचाने के लिए एरिया वाइज प्रभारी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी कारणवश जिन सदस्यों तक निमंत्रण पत्र नहीं पहुंच पाया है, उन्हें आमंत्रित करने के लिए ग्रुप में भी निमंत्रण साझा किया गया है।
समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश टंकारिया एवं समस्त सदस्यगण ने समाजबंधुओं से परिवार सहित समारोह में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। दीपावली स्नेह मिलन के साथ नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह समाज के सदस्यों के एकत्र होने का अवसर बनेगा।