मानव सेवा समिति की बोर्ड बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर अहम फैसले, निःशुल्क डायलिसिस पर जोर
कोटा में मानव सेवा समिति की बोर्ड बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और विस्तार पर चर्चा हुई। निःशुल्क डायलिसिस के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों, शल्य चिकित्सा, दंत एवं आंखों के इलाज की सेवाओं पर भी जानकारी दी गई।
कोटा। मानव सेवा समिति की बोर्ड बैठक में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
समिति के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी गोविंद राम मित्तल ने बताया कि समिति द्वारा संचालित डायलिसिस प्लांट के माध्यम से मरीजों को निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। समिति डायलिसिस मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जटिल मामलों के उपचार के लिए विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समिति के प्रयास से निःशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं, जो राजस्थान में कहीं नहीं हैं। समिति की ओर से विभिन्न रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त शल्य चिकित्सा तथा फिजीशियन की सेवाएं भी लगातार प्रदान की जा रही हैं।
महासचिव डा. एस के सिंघल ने बताया कि समिति में दांतों के डॉक्टर की सेवाएं एक्सपर्ट व अनुभवी डॉक्टरों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं। शल्य चिकित्सा और आंखों के इलाज की सेवाएं भी दी जा रही हैं।
मानव सेवा समिति ने आमजन से अपील की है कि जरूरतमंद मरीजों तक उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग समिति द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इन सुविधाओं का लाभ ले सकें।