दाधीच समाज के प्रतिनिधियों ने छात्रावास के नए भवन के उद्घाटन का न्योता देते हुए संत से आशीर्वाद लिया। 

कोटा में राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज के आगमन पर दाधीच ब्राह्मण समाज ने आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पमाला, दुपट्टा, शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज, महामंत्री श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या एवं उपाध्यक्ष काशी मथुरा ट्रस्ट के कोटा आगमन पर अखिल भारतीय दाधीच ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार दाधीच के साथ दाधीच छात्रावास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र जोशी अपनी कार्यकारिणी एवं समाज के प्रतिनिधियों सहित स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान सभी ने गुरुदेव का जोशीला और हार्दिक अभिनंदन किया।

समाज के प्रतिनिधियों ने श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज को फूलमाला, दुपट्टा और शॉल ओढ़ाकर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें दाधीच छात्रावास में नवनिर्वाचित भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया।

स्वागत कार्यक्रम में दाधीच छात्रावास समिति के उपाध्यक्ष निमेष पुरोहित, राजेश दाधीच, मंत्री राम कल्याण दाधीच, अमित दाधीच, प्रेम दाधीच, परमेश्वर दाधीच, राघवेंद्र दाधीच, राज दाधीच, मुकेश दाधीच सहित अनेक गणमान्य दाधीच परिवार उपस्थित रहे।

Tags: