कोटा के दादाबाड़ी में नए दासवानी डेंटल हॉस्पिटल में आधुनिक मेडिकल उपकरण के साथ खड़े निदेशक विजय दासवानी।

कोटा के दादाबाड़ी में रविवार को दासवानी डेंटल हॉस्पिटल का शुभारंभ होगा। सुबह 11 बजे संस्थान के अध्यक्ष द्वारा अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल तकनीक से युक्त इस अस्पताल में दांतों और मुंह से संबंधित विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

अस्पताल के निदेशक विजय दासवानी ने बताया कि यहां दांतों और मुंह से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का उपचार आधुनिक डिजिटल तकनीक की सहायता से किया जाएगा। दांतों की नसों से संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए एंडोडॉन्टिक्स विशेषज्ञ, मसूड़ों की समस्याओं के लिए पीरियडॉन्टिक्स विशेषज्ञ और बच्चों के दांतों के उपचार के लिए पेडोडॉन्टिक्स विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। दुर्घटनाओं और जटिल सर्जरी से संबंधित उपचार ओरल सर्जन करेंगे।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में दांतों की बत्तीसी बनवाने, दांत फिक्स करवाने और इम्प्लांट से संबंधित उपचार की सुविधा प्रोस्टोडॉन्टिक्स विशेषज्ञों के माध्यम से मिलेगी। वहीं, टेढ़े-मेढ़े दांतों को ठीक करने के लिए ऑर्थोडॉन्टिक्स विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मुंह से संबंधित अन्य समस्याओं के निदान के लिए भी विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे।

अस्पताल में दांतों की गहराई तक जांच के लिए आधुनिक सीबीसीटी (CBCT) मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की सहायता से दांतों और जबड़े की विस्तृत जांच कर उपचार में मदद मिलेगी। इसके साथ ही अस्पताल में अत्याधुनिक लैब की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे मरीजों को जांच और उपचार के लिए बड़े महानगरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

विजय दासवानी ने बताया कि अस्पताल में डिजिटल तकनीक की मदद से दांतों पर लगाए जाने वाले क्राउन को लगभग एक घंटे में तैयार कर लगाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) को कम समय में पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

दासवानी डेंटल हॉस्पिटल का उद्देश्य दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ परामर्श, आधुनिक जांच और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं, सीबीसीटी मशीन, अत्याधुनिक लैब और डिजिटल उपचार सुविधाओं से कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को लाभ मिल सकेगा।

Tags: