कोटा के सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग 21 किलो की माला पहने पूनम पासवान।   

कोटा, 5 अक्टूबर। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सहप्रभारी पूनम पासवान के कोटा आगमन पर सोमवार को शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री संजय यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूनम पासवान को 21 किलो का पुष्पहार पहनाकर अभिनंदन किया। आत्मीय स्वागत से पूनम पासवान अभिभूत नजर आईं।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूनम पासवान ने हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। पूर्व महामंत्री संजय यादव ने बताया कि पूनम पासवान ने चुनाव के दौरान पार्टी की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर सामने आई परिस्थितियों की जानकारी ली।

कार्यकर्ताओं ने नगर निगम चुनाव से जुड़े अपने अनुभवों और संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों से भी पूनम पासवान को अवगत कराया। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के दौरान स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति और चुनावी गतिविधियों से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की गई।

इस अवसर पर धनजी यादव, साहिल वर्मा, राजेश कुमार, भगवान सिंह, कमलेश सिंह, शुभम पवार, रचित पंवार, मयंक नरवाल, आशीष खटीक, विशाल वर्मा, अविनाश शर्मा, पांचूलाल गुर्जर, राहुल गोचर, कपिल गुर्जर, पपला शर्मा, अभिषेक शाक्यवाल, राहुल वर्मा, दिनेश खटीक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: