तस्वीर में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र, दादाबाड़ी के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ नजर आ रहे हैं.   

कोटा। श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन त्रिकाल चौबीसी पुण्योदय अतिशय क्षेत्र, दादाबाड़ी के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने कहा कि क्षमावाणी पर्व आत्मशुद्धि और आत्ममंथन का पावन अवसर है। जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए क्षमा मांगना और दूसरों को हृदय से क्षमा करना ही इस पर्व की सच्ची सार्थकता है।

उन्होंने कहा कि क्षमा से मन निर्मल होता है, अहंकार मिटता है और रिश्तों में मधुरता आती है। उत्तम क्षमा को केवल पर्व तक सीमित न रखकर इसे जीवन का संस्कार बनाना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी लोगों से मन से वैर-विरोध और द्वेष मिटाकर एक-दूसरे से क्षमा मांगने और क्षमा करने का आह्वान किया। साथ ही प्रेम, करुणा और सद्भाव के साथ जीवन जीने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि यही क्षमावाणी पर्व का सच्चा संदेश और आत्मकल्याण का मार्ग है।

सुधासागर बालिका छात्रावास अध्यक्ष अर्चना जैन ने कहा कि क्षमावाणी पर्व आत्ममंथन और आत्मशुद्धि का पावन अवसर है। वर्षभर में जाने-अनजाने मन, वचन या कर्म से किसी को भी ठेस पहुंची हो तो वे हृदय से क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ केवल शब्द नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और मैत्री को मजबूत करने का संकल्प है।

अर्चना जैन ने कहा कि इस पावन पर्व पर मन के सभी वैर-विरोध मिटाकर क्षमा, करुणा और मानवता को जीवन का आधार बनाने का संकल्प लेना चाहिए। क्षमावाणी पर्व का संदेश आपसी संबंधों में मधुरता, सद्भाव और आत्मशुद्धि की भावना को मजबूत करने पर केंद्रित है।

Tags: