तस्वीर में प्रहलाद गुंजल एक व्यक्ति को विष्णु महापुराण की प्रति भेंट करते हुए दिख रहे हैं।

अंत चतुर्दशी की शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों के उस्तादों का पूर्व विधायक व कोटा लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने साफा एवं माला पहनाकर तथा विष्णु महापुराण भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पर्व में पूरे शहर की भागीदारी होती है, जिसके चलते यह हिंदू समाज के सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है।

कोटा में सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में पधारे सभी अखाड़ों के उस्तादों का प्रहलाद गुंजल ने सम्मान किया। उन्होंने अखाड़ों के उस्तादों को साफा एवं माला पहनाई और विष्णु महापुराण भेंट किया।

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि अनंत चतुर्दशी के पर्व में पूरे शहर की भागीदारी होती है। युवाओं और मातृशक्ति की बड़ी संख्या में भागीदारी शोभायात्रा में चार चांद लगा देती है। उन्होंने सभी शहरवासियों को अनंत चतुर्दशी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा नीटू, इन्द्र कुमार जैन, प्रशांत सक्सेना, मनीष शर्मा, गोपाल गर्ग, हेमंत चतुर्वेदी, हिरदेश सक्सेना, मोहित वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखाड़ों के उस्तादों का सम्मान और शोभायात्रा में युवाओं व मातृशक्ति की भागीदारी ने अनंत चतुर्दशी महोत्सव के आयोजन में शहर की व्यापक सहभागिता को सामने रखा।

Tags: