तस्वीर में कोटा में बच्चों और महिला मंडल की सदस्यों को स्टेशनरी सामग्री के साथ देखा जा सकता है।

कोटा, 2 अक्टूबर। श्री अग्रवाल वैष्णव मोमीयान पंचायत महिला मंडल की ओर से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अग्र सप्ताह के तहत ‘बुद्धि की उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 बच्चों को स्टेशनरी एवं माइंड गेम्स वितरित किए गए। इस दौरान महाराजा अग्रसेन जी पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित हुई।

महिला मंडल की अध्यक्ष शिखा मित्तल एवं सचिव सुनीता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास करना है।

महिला मंडल सचिव सुनीता गोयल ने कहा कि बच्चे आजकल मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। उन्हें मोबाइल से दूर करने के लिए ऐसे गेम दिए गए हैं, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़े। बच्चों को उपयोगी स्टेशनरी सामग्री के साथ माइंड गेम्स प्रदान किए गए, ताकि वे खेल-खेल में अपनी सोचने और समझने की क्षमता विकसित कर सकें।

संरक्षिका सावित्री गुप्ता ने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें संस्कार, सेवा भावना और अपने महापुरुषों के आदर्शों की जानकारी देना भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में सुनीता गर्ग, ममता बंसल, मधु मित्तल, माया अग्रवाल, रेखा गोयल एवं सुनीता गोयल कोयले वाली उपस्थित रहीं। अग्र सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा, रचनात्मकता और बौद्धिक विकास से जोड़ने के उद्देश्य से स्टेशनरी एवं माइंड गेम्स वितरित किए गए।

Tags: