तस्वीर में कोटा में अग्रवाल महिला मंडल के बैनर तले महिलाएं बच्चों को खाद्य सामग्री बांटती दिख रही हैं।

कोटा, 2 अक्टूबर। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला मंडल रामपुरा की ओर से सेवा कार्य के तहत बल्लभ बाड़ी कच्ची बस्ती में 100 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। महिलाओं के सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्य का नेतृत्व मंडल की अध्यक्ष सुषमा गुप्ता एवं सचिव नीलू गुप्ता ने किया।

सेवा कार्य में प्रतिभा गुप्ता एवं कुसुम गुप्ता का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल की सभी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अंजु गोयल, उमा सिंघल, सरिता जैन गुड वाले, मधु मित्तल, मंजू गर्ग, सुनीता गुप्ता, इंद्रा जैन, चंदा अग्रवाल, मंजू मित्तल, शकुंतला मित्तल, लीना गुप्ता, अभिलाषा गोयल, वीणा जैन, ममता बंसल, डॉ. सीमा गोयल, इंद्रा गुप्ता, मधु जैन, विधि जैन, ईशा सिंघल और सुनीता सिंघल का सहयोग रहा।

अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य में 100 जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

Tags: