कोटा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद अग्र आरोही महिला मंच की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सदस्य।

कोटा में अग्र आरोही महिला मंच का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पद एवं जिम्मेदारियों की शपथ लेकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और आपसी सहयोग के माध्यम से समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव सरिता बंसल और कोषाध्यक्ष मनीषा सहित वाइस प्रेसिडेंट शिल्पी गुप्ता एवं निक्की अग्रवाल ने शपथ ग्रहण की। इनके साथ कीर्ति गोयल, रिचा गुप्ता, गरिमा मोदी, संगीता मित्तल, रानू जैन, सोनिया मित्तल और सोनल गुप्ता ने भी अपने-अपने पदों की जिम्मेदारियों को निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान पास्ट प्रेसिडेंट पूजा मित्तल, पूर्व सचिव निक्की अग्रवाल और सारिका गुप्ता ने अपने-अपने कार्यकाल का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट टीम को आभार उपहार देकर उनके सहयोग और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में सुधा हॉस्पिटल की डॉ. मानसी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंच की संस्थापक सदस्य शिखा गुप्ता, शालू अग्रवाल, अलका अग्रवाल और पूजा मित्तल की भी विशेष उपस्थिति रही। संस्थापक सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह का मंच संचालन गरिमा मोदी और कीर्ति अग्रवाल ने किया। नई कार्यकारिणी ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए मंच की गतिविधियों को नई दिशा देने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। नई टीम के गठन के साथ मंच ने वर्ष 2026-27 में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Tags: