करौली में पहली बार पुरानी पुलिस लाइन मैदान में 41 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारे गूंजे
करौली में विजयादशमी पर पहली बार राजकीय महाविद्यालय के पीछे पुरानी पुलिस लाइन मैदान में 41 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ। भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही पुतला जल उठा। आयोजन के दौरान करीब 125 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
कराैली के पुरानी पुलिस लाइन मैदान में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान धू-धू कर जलता रावण का पुतला।
करौली जिला मुख्यालय पर विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के पीछे पुरानी पुलिस लाइन मैदान में 41 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। नगर परिषद की ओर से यहां पहली बार आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दौरान मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और धार्मिक झांकियों ने आयोजन को भव्य बनाया।
जिलेभर में विजयादशमी का पर्व उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व पर करौली नगर परिषद ने राजकीय महाविद्यालय के पीछे पुरानी पुलिस लाइन मैदान में रावण दहन का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान राम दरबार की सजीव झांकी भी सजाई गई।
करौली नगर परिषद सभापति सुनील सैनी, उपसभापति अमीनुद्दीन खान, आयुक्त कालूराम और पार्षदों ने राम दरबार की सजीव झांकी का पूजन किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। नगर परिषद सभापति सुनील सैनी ने आयोजन की सफलता पर सभी शहरवासियों का आभार जताया।
कार्यक्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में करीब 125 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आयोजन में करौली नगर परिषद सभापति सुनील सैनी, उपसभापति अमीनुद्दीन खान, नगर परिषद आयुक्त कालूराम सहित पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
करौली में वर्ष 2025 से बड़े स्तर पर रावण दहन की शुरू हुई परंपरा लगातार दूसरे वर्ष जारी रही। इस बार राजकीय महाविद्यालय के पीछे पुरानी पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 41 फीट ऊंचे रावण के दहन के साथ विजयादशमी का पर्व संपन्न हुआ।