करौली जिले में गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करौली, हिण्डौन सिटी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार शाम को हल्की बरसात हुई। इसके साथ ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।

मौसम में आए इस बदलाव के बाद बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को ठंडी हवाओं के चलते राहत महसूस हुई। करौली, हिण्डौन सिटी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश के बाद मौसम का असर साफ दिखाई दिया।

Tags: