करौली जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के बीच बसपा ने जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।   

करौली जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी रहने के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें जिला परिषद के 5 वार्डों और तीन पंचायत समितियों के 3 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

बसपा जिलाध्यक्ष दौलत सिंह जाटव ने उम्मीदवारों की घोषणा की जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद के वार्ड 10 से किन्तुराम मीना, वार्ड 14 से कुलशेखर मीना, वार्ड 27 से प्रेमलता जाटव, वार्ड 28 से सरदार सिंह और वार्ड 30 से विजय भारती को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं, पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी बसपा ने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें पंचायत समिति मासलपुर के वार्ड 7 से संतोष कुमार जाटव, श्रीमहावीरजी के वार्ड 15 से अलम बाई और सपोटरा के वार्ड 14 से हेमराज मीना को टिकट दिया गया है।

बसपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद अब करौली जिले में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है। ऐसे में पंचायती राज चुनाव-2026 के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों की उम्मीदवार सूची पर नजर बनी हुई है।

Tags: