तस्वीर में झालरापाटन में संत रविदास महाराज की तस्वीर के समक्ष कलश वंदन यात्रा के स्वागत के दौरान एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग नजर आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी शहर झालरापाटन के तत्वाधान में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जयपुर से समरसता संकल्प अभियान के तहत रवाना हुई कलश वंदन यात्रा झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र की धार्मिक नगरी झालरापाटन पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर पंडित श्री सुरेश शर्मा और राम वैष्णव ने पूजा-अर्चना करवाई। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री श्री महेश जी बटवानी ने बताया कि संत रविदास 15वीं शताब्दी से 16वीं शताब्दी के भक्ति आंदोलन के एक महान संत, समाज सुधारक और महान कवि थे।

मंडल अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने बताया कि संत रविदास स्वामी रामानंद के शिष्य थे और उनका जन्म काशी के काशी के शिरगोवर्धनपुर गांव में हुआ था।

कलश वंदन यात्रा के स्वागत के अवसर पर मंडल महामंत्री भानु खत्री, पुलकित अग्रवाल, नितेश परमार, अनिल राठौर, पीयूष बटवानी, अक्षत जोशी, भूपेंद्र जैन, पीयूष राठौर, बाबूलाल रेगर, मानक राठौर, संदीप रावल, अजय कुशवाह, राहुल सोनी, भवानी शंकर शर्मा, विक्की रावल, ईश्वर खत्री, पुरुषोत्तम जी, लालचंद पालीवाल, राम शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कलश वंदन यात्रा का झालरापाटन पहुंचना संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी रहा।

Tags: