देवास से निकली 20वीं साइकिल यात्रा और 101 महिलाओं की कांवड़ यात्रा का पशुपतिनाथ मंदिर में भव्य स्वागत

देवास से आई 20वीं साइकिल यात्रा और झालरापाटन की 101 महिलाओं की कांवड़ यात्रा का पशुपतिनाथ मंदिर में स्वागत हुआ। जानिए पूरे आयोजन की प्रमुख झलकियां।

Update: 2026-08-01 10:54 GMT

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और पुजारियों की उपस्थिति में भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की जा रही है।

देवास से निकली 20वीं साइकिल यात्रा के तहत 21 साइकिल यात्री पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, जहां महादेव पशुपतिनाथ का दूध और दही से पंचामृत अभिषेक किया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत किया गया तथा अल्पाहार की व्यवस्था कराई गई।

इसी दौरान झालरापाटन नगर की पुरानी पानी की टंकी से 101 महिलाएं बैंड-बाजे और ढोल के साथ कांवड़ लेकर पदयात्रा के रूप में पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं। मंदिर में महिलाओं ने महादेव पशुपतिनाथ का जलाभिषेक किया तथा भजन-कीर्तन भी किया।



समिति की ओर से सभी कांवड़ यात्रा में शामिल महिलाओं का स्वागत किया गया। कांवड़ों की पूजा-अर्चना और आरती के साथ चाय-पानी की व्यवस्था भी कराई गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, गुड्डा सेन, श्याम मामा, गौतम शर्मा, अविनाश शर्मा, राम वैरागी, नंदलाल गुर्जर, विनोद प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

समिति की ओर से श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया कि दिन में दोपहर 3:00 बजे तक महादेव का जल चढ़ाने की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद शाम 3:00 बजे के पश्चात महादेव का संध्या श्रृंगार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News