झालावाड़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता निजी होटलों में होने वाले गरबा कार्यक्रमों में अश्लीलता और गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने जाते हुए।

झालावाड़ में निजी होटलों में प्रस्तावित गरबा इवेंट में अश्लीलता, फिल्मी गानों के इस्तेमाल और गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने गरबा आयोजनों से जुड़ी विभिन्न मांगों के साथ माताजी पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।

बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप ने कहा कि शहर के निजी होटलों में गरबा इवेंट होने जा रहे हैं। इन इवेंट में अश्लीलता भरे गानों का उपयोग किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू समाज की बहन-बेटियों को लव जिहाद और धर्मांतरण का शिकार बनाया जाता है। साथ ही ऐसे इवेंट में फिल्मी गानों का उपयोग कर हिंदू संस्कृति को बदनाम किया जाता है तथा ऐसे आयोजनों से शहर का धार्मिक वातावरण दूषित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजकों का धर्म से कोई लेना-देना नहीं होता, इसलिए इन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

बजरंग दल नगर संयोजक राकेश सुमन ने कहा कि शहर में माताजी पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गरबा क्षेत्र के आसपास मीट, मांस और मछली की दुकानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए।

विश्व हिंदू परिषद लीगल सेल के अधिवक्ता गौरव मोमिया ने कहा कि गरबा इवेंट और गरबा क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए।

ज्ञापन कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप, विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ के संयोजक गौरव मोमिया, बजरंग दल नगर संयोजक राकेश सुमन, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नीतू सैनी, जिला सहसंयोजिका दुर्गा वाहिनी ज्योति भील, नगर प्रचार-प्रचार प्रमुख निशांत पारीक, धर्माचार्य प्रमुख मोहन सिंह राठौड़, मनोरमा सुमन, आकाश पुष्पक, देवकीनंदन सुमन, अभिषेक सुमन, बिट्टू मीना, राकेश, अर्पित कश्यप, ऋषिराज नाथावत, सागर कहार, अजय कहार, चिंटू बना, पार्थ, पीयूष, मोहित सिंह, कपिल सुमन, खुशराज, अमन तिवारी, प्रभुलाल भील, चन्द्र प्रकाश, रोहित सुमन, पंजक राठौड़, कुणाल सुमन, रवि शंकर, बबलू सिंह, गोलू कश्यप (पार्षद), प्रवीण सुमन, विशाल कश्यप, बिट्टू, लोकेश मेहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गरबा आयोजनों को लेकर सौंपे गए इस ज्ञापन में अश्लील गानों और फिल्मी गीतों के इस्तेमाल पर रोक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध, माताजी पंडालों की सुरक्षा तथा गरबा क्षेत्र के आसपास मीट, मांस और मछली की दुकानों पर रोक सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।

Tags: