रिडकोर बिंदा टोल प्लाजा पर प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, वाहन चालकों ने ली शपथ
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल सप्ताह के पांचवें दिन रिडकोर बिंदा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इससे पहले चार दिनों में ऊर्जा बचत, जल संरक्षण और टिकाऊ खाद्य प्रणाली पर भी जागरूकता फैलाई गई।
रिडकोर बिंदा टोल प्लाजा पर आयोजित ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल सप्ताह के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश देते लोग।
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल सप्ताह के पांचवें दिन रिडकोर बिंदा टोल प्लाजा पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और प्लास्टिक का सीमित इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली।
इससे पहले सप्ताह के शुरुआती चार दिनों में जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने, ऊर्जा बचाने, जल संरक्षण और टिकाऊ खाद्य प्रणाली के महत्व पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस दौरान लोगों को योग और पैदल यात्रा को अपनी दिनचर्या में शामिल करने, अनावश्यक रूप से चल रहे विद्युत उपकरणों को बंद रखने, पानी का सीमित उपयोग करने तथा पारंपरिक एवं पौष्टिक भोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल सप्ताह के तहत आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने का संदेश दिया गया।