श्री सुरेश चंद मीना ने संभाला डीडी राजस्थान के कार्यक्रम प्रमुख का पदभार
सुरेश चंद मीना ने डीडी राजस्थान के कार्यक्रम प्रमुख का पद संभाला। राजस्थानी संस्कृति, कला, संगीत और विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।
तस्वीर में सुरेश चंद मीना हरे रंग की शर्ट पहने कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय प्रसारण कार्यक्रम सेवा (आईबीपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी श्री सुरेश चंद मीना ने डीडी राजस्थान के कार्यक्रम प्रमुख का पदभार ग्रहण किया है। कार्यक्रम प्रमुख के रूप में उनकी प्राथमिकता राजस्थानी संस्कृति, कला, संगीत एवं अनूठी विरासत को दूरदर्शन के माध्यम से देश-दुनिया में प्रचारित-प्रसारित करना होगी।
श्री सुरेश चंद मीना इससे पूर्व आकाशवाणी केंद्र जयपुर, आकाशवाणी केंद्र कोटा और दूरदर्शन केंद्र जालंधर जैसे विभिन्न केंद्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें कार्यक्रम निर्माण एवं राजस्व अर्जन का दीर्घ अनुभव प्राप्त है।
राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद श्री मीना ने एलएलबी और पत्रकारिता की शिक्षा भी प्राप्त की।
श्री मीना मूलतः सवाई माधोपुर जिले के मानोली गांव, तहसील मलारना डूंगर के रहने वाले हैं। डीडी राजस्थान के कार्यक्रम प्रमुख के रूप में उनकी भूमिका में राजस्थानी संस्कृति, कला, संगीत और अनूठी विरासत को दूरदर्शन के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी जाएगी।