लोहार्गल मेले की तैयारियों को लेकर प्रगतिशील कुमावत समिति की अहम बैठक, सौंपी जिम्मेदारियां
उदयपुरवाटी में लोहार्गल मेले की तैयारियों को लेकर प्रगतिशील कुमावत समिति की बैठक हुई, पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
तस्वीर में लोहार्गल के गणेश मंदिर परिसर में प्रगतिशील कुमावत समिति की बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारी, सदस्य और संत इंदर जी महाराज खड़े नजर आ रहे हैं।
तीर्थ स्थल लोहागर्ल की ज्ञान बावड़ी के पास स्थित गणेश मंदिर परिसर में प्रगतिशील कुमावत समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष प्रकाश चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाद्रपद माह में आयोजित होने वाले शेखावाटी के प्रसिद्ध लोहार्गल मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं। समिति के पदाधिकारियों और समाजजनों ने आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की तथा निर्धारित जिम्मेदारियों को पूरा करने का निर्णय लिया।
आयोजित बैठक में समिति के संरक्षक डॉ. राजेंद्र कुमावत, रामनिवास कुमावत, उपाध्यक्ष सीताराम सेवली, फूलचंद लुहानीवाल, ताराचंद कुंडलवाल, अध्यापक बिरजू राम कुमावत, संतोष कुमार कुमावत, मूलचंद बिवाल, समाज के संत इंदर जी महाराज, शिवप्रसाद वकील, रामावतार पारमुवाल, भरत कुमार आदि उपस्थित रहे।
समिति सचिव अमोलक पारमुवाल ने बैठक में लिए गए सभी प्रस्तावों को कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज किया और सभी जनों से उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अनुरोध किया। बैठक में तय जिम्मेदारियों के साथ लोहार्गल मेले की तैयारियों को लेकर समिति की गतिविधियां आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।