एसबीआई जयपुर सर्किल में OBC आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, राजस्थान भर से अधिकारी-कर्मचारी शामिल
एसबीआई जयपुर सर्किल में 22 और 23 अक्टूबर 2026 को OBC आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने उद्घाटन किया। राजस्थान भर से पदाधिकारी, अधिकारी और कर्मचारी इसमें शामिल हुए।
जयपुर के एसबीआईएलडी में आयोजित कार्यशाला के दौरान भारत के संविधान की उद्देशिका का फ्रेम भेंट करते बैंक अधिकारी और संघ के पदाधिकारी।
जयपुर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 22 और 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यशाला में आरक्षण नीति के संवैधानिक प्रावधानों, दिशा-निर्देशों और बैंक में उनके क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। इसमें राजस्थान भर से भारतीय स्टेट बैंक अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर सर्किल की ओर से भारतीय स्टेट बैंक अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण संघ, जयपुर सर्किल के सहयोग से एसबीआईएलडी, जयपुर में इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी और एसबीआई अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ, जयपुर के अध्यक्ष श्री रामावतार सिंह जाखड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (CDO) श्रीमती रीता राजोरा, विषय विशेषज्ञ श्रीमती आर. गायत्री, संघ के अध्यक्ष श्री रामावतार सिंह जाखड़, महासचिव श्री रूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भवानी सिंह सोलंकी, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री सतीश चौधरी और ओबीसी संपर्क अधिकारी श्री संजीव कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी और उप महाप्रबंधक (CDO) श्रीमती रीता राजोरा ने अपने संबोधन में आरक्षण नीति से संबंधित प्रावधानों, दिशा-निर्देशों और बैंक में उनके क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। उन्होंने इस नीति से जुड़े प्रावधानों और उनके प्रभावी अनुपालन से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
संघ के अध्यक्ष श्री रामावतार सिंह जाखड़, महासचिव श्री रूपेंद्र सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री भवानी सिंह सोलंकी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने आरक्षण नीति से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा, संगठनात्मक समन्वय और बैंक में लागू प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
जयपुर सर्किल में पहली बार आयोजित हो रही इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ श्रीमती आर. गायत्री प्रतिभागियों को संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन दे रही हैं। कार्यशाला का उद्देश्य आरक्षण नीति के संवैधानिक प्रावधानों, संबंधित दिशा-निर्देशों और व्यावहारिक पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।
दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से आरक्षण नीति से जुड़े विषयों पर संस्थागत संवाद को बढ़ावा देने के साथ संगठन और बैंक प्रबंधन के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने पर जोर दिया जा रहा है।