RTPL 2026: गाश टूर्स बना चैंपियन, रिवाइव हॉलीडेज को 8 विकेट से हराया
जयपुर में आयोजित राजस्थान ट्रैवल प्रीमियर लीग के फाइनल में गाश टूर्स ने 79 रन का लक्ष्य 7.4 ओवर में हासिल कर ट्रॉफी जीती।
तस्वीर में राजस्थान ट्रैवल प्रीमियर लीग के मंच पर ट्रॉफी और चेक के साथ खिलाड़ी दिख रहे हैं।
जयपुर में फैडरेशन ऑफ राजस्थान टूर ऑपरेटर्स की ओर से आयोजित राजस्थान ट्रैवल प्रीमियर लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में गाश टूर्स ने रिवाइव हॉलीडेज को 8 विकेट से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में गाश टूर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 7.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 79 रन बनाए।
एफआरटीओ के प्रेसिडेंट योगेंद्र सिंह और जनरल सेक्रेटरी कमल डोई ने बताया कि 8-8 ओवर के फाइनल मुकाबले में रिवाइव हॉलीडेज ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 78 रन बनाए। इसके जवाब में गाश टूर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 79 रन बनाए और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।
पूरे टूर्नामेंट में गाश टूर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ओनर शोयब बीघ के नेतृत्व में टीम ने निर्णायक मुकाबले में बेहतरीन टीमवर्क दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं रिवाइव हॉलीडेज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया।
राजस्थान ट्रैवल प्रीमियर लीग 2026 में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें ट्रिप एक्सपर्ट, गाश टूर्स, रिवाइव हॉलीडेज, ट्रूली इंडिया, द पैलेस, इंडो जया, द बुल इंफोटेक और नटराज होटल की टीमें शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और फाइनल में गाश टूर्स ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल में रिवाइव हॉलीडेज का स्कोर 8 ओवर में 6 विकेट पर 78 रन रहा, जबकि गाश टूर्स ने 7.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 79 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ गाश टूर्स राजस्थान ट्रैवल प्रीमियर लीग 2026 की चैंपियन बनी, जबकि रिवाइव हॉलीडेज उपविजेता रही।